Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : दिल्ली ने बिना विकेट खोए 39 रन बनाए

खेल रोके जाने तक सलामी बल्लेबाज शिखर धवर (24) और उन्मुक्त चंद (15) रन बनाकर नाबाद लौटे। दिल्ली अभी गुजरात की पहली पारी के स्कोर से 32 रन पीछे है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की पहली पारी 71 रनों पर सिमट गई। नीरज पटेल सर्वाधिक (21) रन जबकि प्रथरेश परमार (12) और रोहित दहिया ने (12) रनों का योगदान दिया।

मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और वह नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही।

दिल्ली की ओर से सबसे सफल गेंदबाज पवन सुयाल रहे जिन्होंने 27 रन खर्च कर 4 विकेट झटके जबकि सुमित नरवाल और प्रदीप सांगवान ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, November 17, 2010, 22:00 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+