वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 21 वर्षीय रिचर्ड्स पिछले सप्ताह साइप्रस में एक पार्टी में शिरकत करने के बाद बीमार पड़ गए थे। इसके बाद उन्हें स्वदेश आने से रोक दिया गया। बाद में उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
रिचर्ड्स ने कहा, "पहले मैंने सोचा की शराब पीने की वजह से मेरी तबियत बिगड़ी है, लेकिन बाद में स्वाइन फ्लू के बारे में पता चला।"
गौरतलब है कि रिचर्डस ने बतौर डिफेंडर नवंबर, 2006 में इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।