एशियाड 2010 (भारोत्तोलन) : सरबजीत और गीता ने किया निराश
सरबजीत ने स्नैच में 160 जबकि क्लीन एंड जर्क में 180 किलोग्राम का वजन उठाया। उन्होंने कुल 340 किलोग्राम का भार उठाया।
ईरान के बेहदाद सालीमीकोरदासिआबी ने कुल 440 किलोग्राम का वजन उठाकर स्वर्ण जबकि दक्षिण कोरिया के जेओन सांगुवेन ने 428 किलोग्राम का वजन उठाकर रजत पदक जीता।
ईरान के अनॉशिरावानी साजाद ने कुल 427 किलोग्राम का वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
महिला वर्ग में गीता ने 75 किलोग्राम वर्ग में कुल 227 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 95 जबकि क्लीन एंड जर्क में 132 किलोग्राम का वजन उठाया।
दक्षिण कोरिया की जांग मी रान ने कुल 311 किलोग्राम का वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि मेजबान चीन की महिला खिलाड़ी सुपिंग मेंग ने कुल 311 किलोग्राम का वजन उठाकर रजत पदक जीता।
कजाकिस्तान की महिला खिलाड़ी मारिया ग्राबोवेतसकाया ने कुल 290 किलोग्राम का वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications