Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ्लिंटॉफ लेंगे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

इंग्लैंड के हरफ़नमौला क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू फ़्लिंटॉफ़ ने ऐलान किया है कि वो इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ चल रही ऐशेज़ सीरिज़ के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. 2005 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्धऐशेज़ श्रंखला में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले फ़्लिंटॉफ़ लगातार चोटों से जूझते रहे हैं और अब वो केवल एक दिवसीय क्रिकेट पर अपना पूरा ध्यान देने वाले हैं.

फ्लिंटॉफ़ ने कहा है कि अब उनका शरीर उनसे रुकने के लिए कह रहा है. उन्होंने कहा कि वो इस बारे में कुछ वक्त से सोच रहे थे और हाल ही में घुटने में लगी चोट से उन्हें लगा कि अब सही वक्त है.

31 वर्षीय फ़्लिंटॉफ़, फ़िलहाल लॉर्ड्स में कल से शुरु हो रहे ऐशेज़ सीरिज़ के दूसरे टेस्ट मैच के लिए फिट होने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें 12 जुलाइ को कार्डिफ़ में ख़त्म हुए पहले टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लगी थी.

फ़्लिंटॉफ़ ने अब तक 11 साल के अपने टेस्ट करियर में 75 टेस्ट मैच खेले हैं.

2005 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ घरेलू ऐशेज़ सीरिज़ के दौरान वो अपने खेल के चरम पर थे. इस सीरिज़ में इंग्लैंड ने 2-1 से जीत हासिल की थी.

उस सीरिज़ के पहले टेस्ट की पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में तीन रन बनाने के बाद फ़्लिंटॉफ़ ने एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में अर्द्धशतक ठोंके और ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट भी झटके. इसी प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड दो रनों से जीता और सीरिज़ एक-एक बराबर हो गई.

लेकिन अगले ही साल यानि 2006-07 की एशेज़ सीरिज़ में इंग्लैंड के कैप्टन माइकल वॉन के घायल होने पर फ्लिंटॉफ़ कैप्टन बने और इंग्लैंड एशेज़ सीरिज़ में ऑस्ट्रेलिया से बुरी तरह 5-0 से हार गया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+