नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है, वहीं भारत की स्टार शटलर सायना नेहवाल ने इस प्रदर्शन को और शानदार बनाते हुए रविवार को महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। सायना ने महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को 2-0 से मात दी, वहीं इसी के साथ भारत का एक और पदक भी उन्होंने पक्का कर लिया। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना ने 40 मिनट तक चले इस मुकाबले में रत्चानोक को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से मात देकर बाहर किया।
News Flash: Saina Nehwal storms into Semis with 21-18, 21-16 win over World No. 4 Ratchanok Intanon
— India@AsianGames2018 (@India_AllSports) August 26, 2018
Medal assured folks & its historic occasion as its 1st time we would getting Medal in Women's Individual event (Badminton) #AsianGames pic.twitter.com/0CbX3EbkMM
ऐसे रहा मुकाबलाः पहले गेम की शुरुआत में 3-11 से पिछड़ने के बाद अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी सायना ने शानदार वापसी करते हुए रत्चानोक को 17-16 से पीछे किया। इसके बाद सायना ने रत्चानोक को ज्यादा मौके न देते हुए अपना खेल जारी रखा और पहला गेम 21-18 से जीत लिया। वहीं दूसरे गेम में सायना ने रत्चानोक पर दबाव बनाए रखना जारी रखा था। ऐसे में उन्होंने थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ 8-5 की बढ़त ले ली थी, हालांकि, वर्ल्ड नम्बर-4 रत्चानोक ने वापसी की अच्छी कोशिश करते हुए स्कोर 7-8 किया। वर्ल्ड नम्बर-10 सायना रत्चानोक को खुद पर हावी होने का मौका नहीं देना चाहती थीं और ऐसे में उन्होंने एक बार फिर थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ 15-11 से बढ़त ले ली। इस बढ़त को बनाए रखते हुए लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सिंधु ने दूसरे गेम को 21-16 से अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी के साथ भारत के लिए यह दिन भी सायना ने यादगार बना दिया है।