भारत को दूसरा स्वर्ण पदक
खेलों के आठवें दिन शुक्रवार को भारतीय रोइंग टीम ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है.बजरंग लाल टखर ने भारत के लिए एशियाई खेलों में रोइंग के एकल स्कल्स मुक़ाबलों में पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है.स्पर्धा के दौरान भारतीय सेना के इस अधिकारी ने दो किलोमीटर लंबी रेस में शूरू से ही बढ़त बनाई और अंत तक आगे रहते हुए स्वर्ण पदक भारत के नाम किया.
इस मुक़ाबले में तैवान के वांग मिंग हुई को रजत पदक और इराक़ के हैदर हमराशीद को कांस्य पदक मिला.बजरंग लाल टखर के बाद युगल स्कल्स स्पर्धा प्रतिमा और प्रमिला ने कांस्य पदक जीता.इसके अलावा पुरूषों के ऐट इवेंट में भारत ने रजत पदक जीता.इस स्पर्धा में आठ भारतीय खिलाड़ी थे - गिरराज सिंह, साजी थॉमस, लोकेश कुमार, मनजीत सिंह,राजेश कुमार यादव, रणजीत सिंह, सतीश जोशी और जेनिल कृष्णन.इस इवेंट में स्वर्ण पदक चीन की टीम ने जीता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
