Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साइना नेहवाल के फैंस के लिए बुरी खबर, इस बीमारी के चलते नहीं खेलेंगी स्विस ओपन

नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल के फैंस के लिए एक निराशाजनक खबर आ रही है। ये खबर खुद साइना ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। हाल में ही ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करने वाली इस खिलाड़ी ने बताया है कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनको पेट के तेज दर्द के से जूझना पड़ा और अब वे इसके इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती होने जा रही हैं।

इसके साथ ही नेहवाल ने बताया है कि वह अपनी बीमारी के चलते आने वाले स्विस ओपन में शिरकत नहीं कर पाएंगी। साइना ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल ने ये संदेश देते हुए लिखा- 'कुछ बुरी खबर है..पिछले सोमवार से ही तेज पेट दर्द से गुजर रही थी। किसी तरह से ऑल इंग्लैंड के कुछ मैच खेल पाई। अब स्विस ओपन को छोड़ने का फैसला किया है और भारत वापस लौटना है जहां बीमारी के कारण का पता लगाया तो पता चला की यह आंतों की सूजन और अग्नाश्य (Pancreatitis) में थोड़ी समस्या के कारण था। डॉक्टर ने मुझे हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी है। उम्मीद करती हूं कि इससे जल्द ही उभर जाऊंगी।'

आपको बता दें कि साइना ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से शुक्रवार को बाहर हो गईं थी जब उनको विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताइवान की ताई झू यिंग के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी साइना देश की सबसे सफल शटलरों में एक हैं। हालांकि उनको इस साल अभी तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लग पाई है। साल की शुरुआत नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल मैच के साथ की थी जहां उनको स्पेनिश दिग्गज कैरोलिना मैरिन से हार का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Thursday, March 14, 2019, 9:39 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+