इंग्लैंड की सधी शुरुआत, 50 रन पूरे (लीड-1)
खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने 13 ओवर के खेल के दौरान बिना कोई विकेट खोए 50 रन बना लिए थे। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 28 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एलिस्टर कुक ने 22 रन बनाए थे।
इंग्लैंड की टीम में इस मैच के लिए एक परिवर्तन किया गया है। स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर के स्थान पर ग्राहम अनियंस को मौका दिया गया है, जबकि हरफनमौला खिलाड़ी फ्लिंटॉफ भी मैदान में उतरने में सफल रहे।
एशेज के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके फ्लिंटॉफ के घुटने में चोट थी। एमआरआई स्कैन से पता चला कि वह खेलने की स्थिति में हैं लेकिन उन्हें सावधान रहना होगा।
आस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए कोई परिवर्तन नहीं किया है। पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर हैं। कार्डिफ में खेला गया पहला टेस्ट मैच नाटकीय ढंग से बराबरी पर समाप्त हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications