For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में चोटिल हुईं साइना नेहवाल, बीच में छोड़ा मैच

नई दिल्ली। स्टार भारतीय शटलर साइना नेहवाल ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 में अपने मुकाबले के दौरान चोटिल हो गई हैं। चैंपियनशिप के अपने पहले मुकाबले के दौरान साइना नेहवाल जब डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ मैच खेल रही थी तो इस दौरान सर्विस करते वक्त वो चोटिल हो गईं। हालांकि मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद वह एक बार फिर से कोर्ट पर लौटीं और कुछ देर खेल में हिस्सा लिया। लेकिन इसके कुछ देर बाद दर्द की वजह से साइना नेहवाल ने रिटायर्ट होकर मैच से बाहर होने का फैसला लिया।

मैच में पहले सेट में साइना नेहवाल 21-8 से पीछे थी, जिसके बाद दूसरे सेट में 4-10 से पिछड़ने के बाद साइना नेहवाल ने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला लिया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि साइना नेहवाल टूर्नामेंट में आगे के मैच खेलेंगी या फिर वह टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेंगी। मैच के दौरान साइना नेहवाल को कोर्ट कवर करने में काफी दिक्कत हो रही थी। बता दें कि चैंपियनशिप में एक खिलाड़ी के कोरोना संक्रमित होने की वजह से इंग्लैंड की टीम ने अपना नाम वापस ले लिया है।

वहीं दूसरी ओर भारत की शटलर पीवी सिंधू ने अपने मुकाबले में मलेशिया की सोनिया चीहा को मात दी। इस जीत के साथ ही पीवी सिंधू दूसरे दौर में पहुंच गईं। सिंधू ने यह मुकाबला महज 39 मिनट में 21-11, 21-17 से जीता। वहीं भारतीय पुरुष जोड़ी की बात करें तो चिराग शेट्टी और सात्विक साईं राज ने भी अपना मुकाबला जीतकर दूसरे दौर पर में प्रवेश किया।

Story first published: Thursday, March 18, 2021, 11:27 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+