सिडनी। दुनिया की नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गई हैं। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सायना को चीन की शिजियान वांग ने हराया।
ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही 7.5 लाख डॉलर इनामी राशि वाली चैंपियनशिप ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने का सायना नेहवाल का सपना टूट गया है। शुक्रवार को खेले गये क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सायना को चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी शिजियान वांग ने 15-21, 13-21 से हराया।
सिडनी ओलंपिक पार्क में खेले गये इस मैच से पहले सायना चीन की ही खिलाड़ी सुन यू को 21-19 19-21 21-14 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंची थीं। वह मुकाबला सयाना ने महज 18 मिनट में जीता था।