फुजोउ। भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल चीन ओपन के फाइनल मुकाबले में हार गईं। उन्हें ओलंपिक चैंपियन ली ज्युरुई ने हराया। ज्युरुई ने सायना को मात्र 39 मिनट में हरा दिया।
ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में हुए फाइनल मुकाबले में सायना को ज्युरुई ने 21-12, 21-15 के सीधे सेटों में हराया।
यह सायना नेहवाल का इस साल का पांचवां फाइनल मुकाबला था। जिनमें दो मुकाबलों- इंडिया ग्रांड प्रिक्स और इंडिया ओपन सुपर सीरीज में जीती थीं। उसके बाद से सभी फाइनल मुकाबले वो हार गईं।