Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने हासिल की अजेय बढ़त (लीड-5)

इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पहली पारी में पाकिस्तान को 90 रनों पर समेटने के बाद श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 240 रन बनाए थे। इसके बाद उसने मैच के तीसरे दिन मंगलवार को पाकिस्तान की दूसरी पारी 320 रनों पर समेटकर 170 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरी पारी में श्रीलंका के लिए मलिंडा वर्नपुरा ने 54, कप्तान कुमार संगकारा ने 46 और पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने ने नाबाद 37 रन बनाए। वर्नपुरा ने 56 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि संगकारा ने 64 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का जड़ा।

जयवर्धने 35 गेंदों पर पांच चौके लगाकर नाबाद लौटे। इसके अलावा थरंगा पारानाविताना ने 17 रन बनाए जबकि थिलन समरवीरा सात रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान की ओर से सईद अजमल, अब्दुर रउफ और शोएब मलिक ने एक-एक विकेट हासिल किया।

दूसरी पारी में 168 रनों की बेशकीमती पारी खेलने वाले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फवद आलम और मैच में आठ विकेट झटकने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज नुवान कुलसेकरा को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इससे पहले, रंजना हेराथ (99/5) और कुलसेकरा (37/4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान की दूसरी पारी 320 रनों पर समेट दी। इस तरह श्रीलंका को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य मिला।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाने वाली पाकिस्तानी टीम हेराथ और कुलसेकरा की अनुशासित गेंदबाजी के आगे बुरी तरह लड़खड़ा गई।

अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज फवद आलम (168) और कप्तान यूनुस खान (82) को छोड़कर पाकिस्तान का और कोई बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका।

करियर के पहले ही टेस्ट मैच में विदेशी धरती पर शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज फवद ने 259 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और एक छक्का जड़ा। फवद का विकेट 303 रन के कुल योग पर गिरा।

दूसरी ओर, यूनुस ने अपनी 152 गेंदों की पारी के दौरान सात चौके लगाए। उनका विकेट 285 रन के कुल योग पर गिरा। फवद और यूनुस ने दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी निभाई।

तीसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भिड़ेंगी, जिसकी शुरुआत 30 जुलाई को दांबुला के रांगिरा मैदान से होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+