सफल रहा बलजीत की आंख का ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक अमेरिका के शहर अलबामा के एक निजी अस्पताल में बलजीत की आंख का ऑपरेशन किया गया।
दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद बलजीत को दो दिनों तक गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। वह ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक राबर्ट मौरिस की देखरेख में रहेंगे।
बलजीत की आंख में गोल्फ की गेंद से गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें बेहद गंभीर हालत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया था। एम्स में बलजीत की दाईं आंख का आपातकालीन ऑपरेशन किया गया था।
एम्स के डॉक्टरों का कहना था कि बलजीत की आंख ठीक हो जाएगी लेकिन उसकी रोशनी पूरी तरह नहीं लौट सकेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालय ने बलजीत को विशेष इलाज के लिए अमेरिका भेजने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications