Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (मुक्केबाजी) : विकास से निराशा, विजेंद्र पर निगाहें (लीड-1)

विकास को थाईलैंड के मुक्केबाज अर्डी साइलोम ने 8-1 से पराजित किया। सुरंजय सिंह ने मंगलवार को शानदार जीत के साथ मुक्केबाजी अभियान का सफल आगाज किया था लेकिन विकास उस यात्रा को जारी नहीं रख सके।

पहले राउंड में विकास कोई अंक हासिल नहीं कर सके जबकि साइलोम ने इस राउंड में तीन अंक जुटाए। विकास ने दूसरे राउंड में एक अंक जुटाया जबकि इस राउंड में साइलोम को चार अंक मिले। तीसरे और आखिरी राउंड में साइलोम को एक अंक मिला।

18 वर्षीय विकास विश्व युवा ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं। विकास ने यह पदक इस वर्ष अगस्त में सिंगापुर में आयोजित युवा ओलम्पिक के दौरान जीता था।

दूसरी ओर, साइलोम अपने देश में प्रति वर्ष आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित किंग्स कप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

बुधवार को भारत की नजरें ओलम्पिक और विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य जीत चुके विजेंद्र सिंह पर होंगी। विजेंद्र को 75 किलोग्राम वर्ग में बुधवार को चीनी ताइपे के खिलाड़ी यू तिंग यांग से भिड़ेंगे।

बीजिंग में 2008 के ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंद्र ने 2006 में दोहा में आयोजित 15वें एशियाई खेलों में अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, November 17, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+