Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इजाज बट्ट का दावा, पाकिस्तानी खिलाड़ी एकजुट

बट्ट ने पिछले सप्ताह टीम प्रबंधन के सदस्यों और सभी खिलाड़ियों से एक-एक कर मुलाकात की थी। ये बैठकें टीम में मतभेद होने संबंधी मीडिया खबरों के बाद की गईं थीं।

बट्ट ने एक बयान में कहा, "श्रीलंका दौरे पर गए प्रबंधक, प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षक, कप्तान और खिलाड़ियों से मिलने के बाद मैं पूरे आत्मविश्वास से कह सकता हूं कि टीम में पूरी एकता है। वे एकजुट थे और एक इकाई के रूप में खेले।"

बट्ट ने कहा कि खिलाड़ी इस समय दक्षिण अफ्रीका में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्राफी 2009 की तैयारी में जुटे हैं। उनका इरादा आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 चैंपियनशिप को दोहराना है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने जून में संपन्न आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+