Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गौतम गंभीर रैंकिंग में सबसे ऊपर

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँच गए हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी बुधवार को ताज़ा सूची जारी की है. इसमें गौतम गंभीर ने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ मोहम्मद यूसुफ़ को पीछे छोड़ नंबर एक की रैंकिंग पाई है.

मोहम्मद यूसुफ़ ने श्रीलंका दौरे पर गॉल टेस्ट में शतक लगाकर ये उपलब्धि हासिल की थी लेकिन अगले मैच में फ़्लॉप हो जाने के कारण वो सर्वोच्च स्थान बचाने में विफ़ल रहे.

ये एक संयोग ही है कि अभी वनडे बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में भी भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे ऊपर हैं.

टेस्ट बल्लेबाज़ों की सूची में गंभीर के अलावा सर्वश्रेष्ठ दस बल्लेबाज़ों में कोई भी भारतीय नहीं है. गेंदबाज़ों की सूची में हरभजन सिंह छठे स्थान पर हैं.

टेस्ट रैंकिंग में चार साल बाद पहली बार कोई भारतीय खिलाड़ी शीर्ष पर पहुंचा है. गंभीर से पहले पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ इस मुकाम पर पहुंचे थे.

गेंदबाज़ों में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन की जगह दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन चोटी पर पहुंच गए हैं. मुरलीधरन चोट के कारण पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे, जिससे उन्हें तीन साल बाद नंबर एक से हटना पड़ा है. टेस्ट बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में गुंडप्पा विश्वनाथ, सुनील गावसकर , दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ शामिल हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+