Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 52 रनों से हराया

स्थानीय विंडरस पार्क क्रिकेट मैदान पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए निर्धारित 50 ओवरों में 247 रन बनाने थे लेकिन उसकी पूरी टीम 43.4 ओवरों में 194 रनों पर ही ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से ड्वेन स्मिथ ने सर्वाधिक 68 रनों की पारी खेली।

बांग्लादेश की ओर से अब्दुर रज्जाक ने चार विकेट चटकाए। रज्जाक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इससे पहले टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम ने 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। मोहम्मद अशरफुल ने 57 और शकीबुल सकन ने 54 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 2-0 से शिकस्त दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+