बेकहम को महंगी पड़ी प्रशंसक से बातचीत, देंगे जुर्माना
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 'मेजर लीग सॉकर' (एमएलएस) के आयुक्त डॉन गार्बर ने बेकहम पर जुर्माना लगाया। गार्बर ने कहा, "हम इस बात का समर्थन करते हैं कि खिलाड़ियों को अपने प्रशंसकों से बातचीत करनी चाहिए। परंतु उन्हें कोई ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए जिससे यह लगे कि वह अपने प्रशंसकों को स्टैंड से बाहर निकलने और मैदान में पहुंचने के लिए उत्साहित कर रहे हैं।"
दरअसल, पिछले रविवार को एसी मिलान और लास एजेंलिस गैलेक्सी के बीच एक प्रदर्शनी मैच चला रहा था। मैच के हॉफ टाइम में बेकहम ने स्टैंड में खड़े किसी दर्शक की ओर हाथ से इशारा किया जिससे लगा कि वह किसी को मैदान में बुला रहे हैं।
मैच खत्म होने के बाद पता चला कि वह स्टैंड में मौजूद एक प्रशंसक को बुला रहे थे। स्टैंड में बैठे उनके कई प्रशंसकों ने भी कहा कि बेकहम उक्त प्रशंसक को मैदान पर बुला रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications