एफ-1 रेस के लिए शूमाकर को लाइसेंस देने को तैयार है एफआईए
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फेरारी टीम के चालक रहे शूमाकर ने अपनी टीम के अनुरोध पर मासा का स्थान लेना स्वीकार किया है लेकिन इसके लिए उन्हें फिर से लाइसेंस की जरूरत होगी।
शूमाकर ने एफ-1 सर्किट में आखिरी बार 22 अक्टूबर, 2006 को हिस्सा लिया था। शूमाकर को इस आधार पर लाइसेंस दिया जाएगा कि एफआईए की नियमावली 5.1.2ए में साफ-साफ लिखा है कि ऐसे किसी भी ड्राइवर को दोबारा लाइसेंस दी जा सकती है जो पिछले तीन साल में कम से कम 15 रेसों में हिस्सा ले चुका हो।
40 साल के शूमाकर इस लिहाज से लाइसेंस के लिए योग्य हैं क्योंकि उन्होंने 2006 सत्र में फेरारी के लिए सभी 18 रेसों में हिस्सा लिया था।
उल्लेखनीय है कि मासा हंगेरियन फार्मूला वन ग्रां पी रेस के क्वालीफाईंग सत्र के दौरान पिछले शनिवार को ट्रैक पर भीषण दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
ट्रैक पर हुई इस दुर्घटना में मासा के सिर की हड्डी को नुकसान पहुंचा था। ब्राउन जीपी टीम के चालक रुबिन्स बारिकेलो की दुर्घटनाग्रस्त कार का एक टुकड़ा मासा के हेलमेट से टकरा गया था।
इस घटना में मासा के सिर में गंभीर चोट लगी थी। मासा ने खुद को बचाने के लिए ब्रेक का उपयोग किया था लेकिन उनकी कार जबरदस्त रफ्तार में टायर से बनी दीवार से टकरा गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications