छोटी मानसिकता वाला अदना सा क्लब है मैनचेस्टर सिटी : फग्र्यूसन
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द मिरर' ने फग्र्यूसन के हवाले से लिखा है, "मैनचेस्टर सिटी छोटी मानसिकता वाला एक अदना सा क्लब है। इसने अब तक छोटे काम किए हैं और आने वाले दिनों में भी इसकी यह आदत नहीं जाएगी।"
दरअसल, फग्र्यूसन इस बात को लेकर नाराज हैं कि सिटी प्रबंधन ने उनकी टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को तोड़ने के लिए इस साल 10 करोड़ पाउंड से अधिक रकम खर्च करने का फैसला किया है।
अपने इस प्रयास के तहत सिटी प्रबंधन ने युनाइटेड के स्ट्राइकर कार्लोस तेवेज को 2.5 करोड़ डॉलर में तोड़ने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा सिटी ने इमैनुएल एदेबायोर को भी युनाइटेड से अलग कर दिया है।
फग्र्यूसन ने कहा है कि सिटी क्लब चाहें कितनी भी राशि क्यों न खर्च कर ले, वह प्रीमियर लीग की चार सर्वश्रेष्ठ टीमों में कभी भी स्थान नहीं बना सकेगा। फग्र्यूसन ने यह भी कहा कि तेवेज और एदेबायोर सिर्फ धन के लिए सिटी के साथ जुड़े हैं।
इडिो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications