तैराकी विश्व चैंपियनशिप: कीर्तिमानों की बनी लंबी फेहरिस्त
रोम, 30 जुलाई (आईएएनएस)। रोम में चल रही तैराकी विश्व चैंपियनशिप में बुधवार तक 22 नए विश्व कीर्तिमान स्थापित हुए। यह टूर्नामेंट रविवार को खत्म हो रहा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रविवार को आरंभ हुई चैंपियनशिप के पहले दिन ही छह विश्व रिकार्ड बने। पहले दिन जर्मनी के पॉल बेदरमैन ने 400 मीटर की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 3:40.07 मिनट का समय लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
सोमवार को पांच नए विश्व रिकार्ड बने। आस्ट्रेलिया के ब्रेंटन रिकर्ड ने 100 मीटर की ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में और स्वीडन की महिला तैराक सारा सजोस्ट्रोम ने 100 मीटर की बटरफ्लाई स्पर्धा में विश्व रिकार्ड बनाए।
टूर्नामेंट के तीसरे दिन यानी मंगलवार को चार नए विश्व रिकार्ड बने। इसी तरह बुधवार को भी सात विश्व रिकार्ड बने। इस दिन बीजिंग ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिका के माइकल फ्लेप्स ने 200 मीटर की बटरफ्लाई स्पार्धा को 1:51.51 मिनट में तय कर एक नया रिकार्ड बनाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications