Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिंगापुर सीरीज में सायना नेहवाल के संग दिखेगा 5 का पंच

सिंगापुर। भारत की प्रथम वरीयता प्राप्त बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल छह साल पुराना इतिहास दोहराना चाहती हैं। जी हां कल से शुरू हो रहे सिंगापुर ओपन को सायना यादगार टूर्नामेंट बनाना चाहती हैं। और इसके लिये सायना ने कड़ी मेहनत की है। वैसे सच पूछिए तो सायना के संग बाकी भारतीय ख‍िलाड़ि‍यों को मिला लें तो पांच का पंच देखने को मिलेगा।

मंगलवार से सिंगापुर में शुरू हो रही सिंगापुर सुपर सीरीज के पिछले पांच सीजन में केवल तीन में ही सायना ने भाग लिया है। उसमें भी वो क्वार्टरफाइनल तक में भी नहीं पहुंच पायीं। इस बार किसी भी चुनौती का सामना करने के लिये वो पूरी तरह तैयार हैं। सायना की पहली भ‍िड़ंत् अमेरिका की बीवेन झांग से होगी।

सायना नेहवाल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें जो आपको जाननी चाहिये

  • वर्तमान में सायना नेहवाल विश्व रैंकिंग में 8वें स्थान पर हैं।
  • अगर सिंगापुर में जीत का रथ दौड़ा तो टूर्नामेंट के अंत तक वो नंबर- 4 या 3 पर आ सकती हैं।
  • पिछले तीन टूर्नामेंट- स्व‍िस ग्रांड प्रिक्स, इंडियन ओपन सुपर सीरीज और मलेश‍िया सुपर सीरीज में सायना सेमीफाइनल तक पहुंची थीं।
  • पिछले एक साल से सायना पीड़ादायक चोट से गुजर रही हैं, जिसकी वजह से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा है।
  • सायना नेहवाल को खेल के क्षेत्र में इसी साल पद्म भूषण का सम्मान दिया गया है।
  • 2007 से अब तक सिंगापुर ओपन में सायना तीन बार नहीं खेली हैं, एक बार जीता, एक बार सेकेंड राउंड, एक बार पहले राउंड में बाहर हुई हैं।
  • 2007 से अब तक सिंगापुर ओपन में दो बार क्वार्टरफाइनल में और एक बार सेमीफाइनल तक पहुंची हैं।

सिंगापुर सुपर सीरीज में और किस-किस पर रहेगी नज़र

पीवी सिंधु

  • दो बार ब्रोज़ मैडल जीत चुकी हैं।
  • इंडिया ओपन और मलेश‍िया ओपन में सिंधु क्वार्टरफाइनल तक पहुंचीं।
  • सिंगापुर में पहला मुकाबला थाईलैंड की भूसानन ओंगबुमरंगफन से होगा।
  • बुसानन को सिंधु अब तक छह बार हरा चुकी हैं।

एचएस प्रनॉय

  • ओलंपिक में सीट पक्की करने के लक्ष्य से आगे बढ़ रहे हैं।
  • उनका पहला मुकाबला विश्व के नंबर वन ख‍िलाड़ी चीन के चेन लोंग से होगा।
  • प्रनॉय विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर हैं।
  • प्रनॉय दो बार इंग्लैंड ओपन और विश्व चैंपियनश‍िप में हार चुके हैं।
  • भारतीय ओपन में भी इनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। लेकिन इस बार इरादे मजबूत हैं।

अजय जयराम

  • अजय का लक्ष्य ओपंपिक के लिये क्वालीफाई करना होगा।
  • आपका पहला मुकाबला जर्मनी के मार्क जीबलर से होगा।
  • 2015 में अजय ने डच ओपन जीता था। अब तक पांच बार अंतर्राष्ट्रीय ख‍िताब जीत चुके हैं।
  • वर्तमान में विश्व रैंकिंग में अजय जयराम 24वें स्थान पर हैं।

के श्रीकांत

  • श्रीकांत विश्व में 24वें स्थान पर हैं।
  • इनका लक्ष्य भी सिंगापुर के जरिये ओलंपिक में जगह बनाने का है।
  • सिंगापुर में पहला मुकाबला चीन के सू जेन हाओ से होगा।
  • अब तक श्रीकांत सात टाइटल जीत चुके हैं। हाल के टाइटल सैयद मोदी इंटरनेशनल और साउथ एश‍ियन गेम्स हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+