वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक 40 साल के कैडिक ने अब तक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है लेकिन लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मौका नहीं मिल पाने के कारण उन्होंने अब क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है।
कैडिक ने इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट मैचों में कुल 234 विकेट चटकाए हैं। आंकड़ों के लिहाज से वह इंग्लैंड के आठवें सबसे सफल गेंदबाज हैं। कैडिक ने 54 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 69 विकेट लिए हैं।
कैडिक इंग्लिश काउंटी में समरसेट के लिए खेलते हैं। वह 2003 से काउंटी के सबसे सफल गेंदबाजों में एक रहे हैं। कैडिक ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 1175 विकेट चटकाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।