पेरिस। दुनिया की दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के एकल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
चैंपियनशिप की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना ने गुरुवार को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में रूसी खिलाड़ी एलिया देल्ह को 21-14, 21-18 से महज 40 मिनट में शिकस्त दी।
सायना ने दूसरे दौर में चीनी ताइपे की खिलाड़ी सियाओ हुआन चेन को 20-22, 21-15, 21-8 से पराजित किया था। सायना को पहले दौर में बाई मिला था।
अपने दूसरे मैच में सायना ने कुछ गंभीर भूल की थी, जिसके कारण उन्हें पहला गेम गंवाना पड़ा था लेकिन देल्ह के खिलाफ सायना ने अपने खेल पर पूरा नियंत्रण रखा।