सिडनी। भारत की स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। सायना ने आज खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी चीन की वांग यिहान को 21-8, 21-12 से हराया और फाइनल में एंट्री ली।
अब 7.5 लाख डॉलर के इनामी आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में सायना का मुकाबला रविवार को विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की सुन यू से होगा, निश्चित तौर पर ये एक कड़ा मुकाबला होगा।
Saina Nehwal beats Wang Yihan 21-8 21-12 in the semi-final of Australian Open Super Series Badminton 2016
— ANI (@ANI_news) 11 June 2016