आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक पोंटिग ने कहा कि सिडल में एक अच्छे तेज गेंदबाज के सभी गुण हैं। कप्तान ने कहा, "मुझे यकीन है कि सिडल एजबेस्टन में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाजों को अच्छा सबक सिखा सकेंगे। मैं उनकी प्रतिभा, दमखम और आक्रामकता की कद्र करता हूं। वह हमेशा 100 फीसदी प्रदर्शन करते हैं।"
सिडल ने कार्डिफ में खेले गए पहले टेस्ट मैच और लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन इसके बावजूद उन्हें एज्बेस्टन में अधिक विकेट मिलने के आसार दिख रहे हैं क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाज कार्डिफ और लॉर्ड्स की पिचों पर उनके खिलाफ संघर्ष करते दिखे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।