For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अपने खिलाफ हुए ट्रोल पर साइना ने दिया शालीनता से जवाब

By Rahul Sankrityayan

नई दिल्ली। घायल बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को ट्वीटर पर एक ट्रोल का सामना करना पड़ा। हालांकि ट्रोल का जवाब साइना ने बड़ी शालीनता से दिया।

दरअसल, ट्वीटर पर अंशुल सागर नाम के शख्स से साइना को टैग करते हुए लिखा, ' डियर साइना, अपना बै पैक कर लो, हमने किसी और ढूंढ़ लिया है जो किसी भी अच्छे को हरा सकती है।'

इस पर साइना ने लिखा कि 'बिल्कुल, शुक्रिया। सिंधु सचमुच अच्छा कर रही है।'

ऐसा जवाब पाने के बाद अंशुल ने लिखा ' साइना आपको दुःख पहुंचना के लिए माफी चाहता हूं। मैं ऐसा कुछ नहीं कहना चाहता था, मैं अब भी आपका बड़ा फैन हूं।'

इस पर साइना ने लिखा 'कोई दिक्कत नहीं है मेरे दोस्त, आपको शुभकामनाएं।'

हार गई थीं साईना

गौरतलब है कि रियो ओलम्पिक में , भारतीय शटलर स्टार सायना नेहवाल ग्रुप-जी के मुकाबले में यूक्रेन की 61वीं विश्व वरीयता प्राप्त मारिया यूलितिना से हार गई थीं।

हार के बाद ही वो ओलंपिक से बाहर हो गई थीं। ग्रुप जी में यूतिलिना अपने दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर रहीं और अगले दौर में प्रवेश कर गईं, वहीं सायना एक जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रहीं लेकिन उन्हें ओलंपिक से बाहर जाना पड़ा था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+