श्रीलंका की पहली पारी 233 रनों पर सिमटी (लीड-2)
पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 299 रन बनाए थे। इस तरह उसे पहली पारी के आधार 66 रनों की बढ़त मिली है। श्रीलंका की ओर से माहेला जयवर्धने ने सर्वाधिक 79 रन बनाए जबकि कप्तान कुमार संगकरा ने 45 और तिलकरत्ने दिलशान ने 44 रनों का योगदान दिया।
मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज मलिंडा वर्नपुरा (0) मात्र एक रन के कुल योग पर उमर गुल के शिकार बने। 23 रन के कुल योग पर थिलन पारानाविताना (5) भी चलते बने।
इसके बाद हालांकि संगकारा (45) और जयवर्धने ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 63 रन के कुल योग पर संगकारा भी पेवेलियन लौट गए।
82 रन के कुल योग पर श्रीलंका ने थिलन समरवीरा (6) के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया। उन्हें अजमल ने आउट किया।
श्रीलंका का पांचवां विकेट एंजेलो मैथ्यूज के रूप में गिरा, जिन्होंने 31 रन बनाए। मैथ्यूज और जयवर्धने ने पांचवें विकेट लिए 71 रन जोड़े।
वास भी कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर 171 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे। जयवर्धने का विकेट 174 रन के कुल योग पर गिरा। उन्होंने अपनी 79 रनों की पारी के दौरान 153 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए।
कुलसेकरा एक और रंजना हेराथ सात रन बना सके। पाकिस्तान की ओर से यूनुस खान और उमर गुल ने भी एक-एक सफलता हासिल की।
इससे पहले, मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाने वाली पाकिस्तानी टीम दूसरे दिन अपने कुल योग में 12 रन ही जोड़ सकी। कामरान अकमल (1), दानिश कनेरिया (1) और सईद अजमल ने (8) रन बनाए। मोहम्मद आमेर दो रन बनाकर नाबाद लौटे।
श्रीलंका की ओर से तुषारा ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए जबकि कुलसेकरा ने तीन और इस टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके वास ने एक सफलता हासिल की। तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications