साइना नेहवाल ने परूपल्ली कश्यप संग लिए सात फेरे, देखें Pics

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शादी के बंधन में बंध गईं। साइना नेहवाल ने पुरुष बैडमिंटन स्टार परूपल्ली कश्यप संग शुक्रवार को सात फेरे लिए। 28 वर्षीय साइना नेहवाल ने पी कश्पय के साथ बड़ी सादगी से शादी रचाई। हालांकि दोनों ने 16 दिसंबर को शादी का ऐलान किया था लेकिन उन्होंने शादी कर ली।

पिछले 10 साल से रिलेशनशिप :
32 वर्षीय पी. कश्यप जाने माने बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर है। बैडमिंटन में कश्यप एक समय में वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर थे लेकिन अनफिट होने के कारण उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा जिसके कारण उनकी रैंकिंग में भी गिरावट आई। गौरतलब है कि दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं और पिछले करीब 10 सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं।

बैडमिंटन कोर्ट में हुई थी मुलाकात:
दोनों बैडमिंटन खिलाड़ी की मुलाकातपी.गोपीचंद के ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान हुई थी। बीते 8 सितंबर को पी. कश्यप के जन्मदिन पर दोनों एक दूसरे के साथ देखे गए थे और साइना ने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक तस्वीर भी शेयर की थी।
|
साइना ने लिखा-'मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।'
साइना ने ट्विटर व इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर दीं। साइना ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, 'मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
