बारिश के कारण भोजनकाल के बाद का खेल रुका (लीड-5)
खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 31 रन बनाए थे। साइमन कैटिच 12 और माइकल हसी नौ रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए हैं।
आस्ट्रेलिया को दोनों झटका तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दिया। आस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट कप्तान रिकी पोंटिंग के रूप में गिरा, जो दो रन बनाने के बाद मेजबान कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के हाथों लपके गए। आस्ट्रेलिया का यह विकेट 10 रन के कुल योग पर गिरा।
एंडरसन ने चार रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज फिलिप ह्यूज को भी आउट किया था। ह्यूज चार रन के व्यक्तिगत योग पर विकेट के पीछे मैट प्रायर के हाथों कैच किए गए।
इससे पहले, बेन हिफेनहॉस, मिशेल जानसन और पीटर सिडल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की पहली पारी 425 रनों पर समेट दी।
मैच के पहले दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 364 रन बनाए थे लेकिन दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कप्तान स्ट्रॉस, स्टुअर्ट ब्रॉड और ग्रीम स्वान के रूप में इंग्लैंड को लगातार तीन झटके दिए।
इसके बाद हालांकि ग्रीम ओनियंस (नाबाद 17) और एंडरसन (29) ने दसवें विकेट के लिए 47 रन जोड़कर इंग्लैंड को मजबूती दी। एंडरसन ने अपनी 25 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए जबकि ओनियंस 29 गेंदों पर दो चौके लगाकर नाबाद लौटे।
हिफेनहास ने 103 रन देकर चार विकेट लिए जबकि जानसन ने 132 रन खर्च करते हुए तीन विकेट अपनी झोली में डाले। सिडल को दो और माइकल क्लार्क को एक सफलता मिली।
अपने करियर का 18वां शतक लगाने वाले स्ट्रॉस पहले दिन के अपने व्यक्तिगत स्कोर 161 रनों में एक भी रन का इजाफा नहीं कर सके और हिफेनहॉस की गेंद पर बोल्ड हो गए। स्ट्रॉस ने 282 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौके लगाए। लॉर्ड्स में यह उनका चौथा शतक है।
ब्राड 16 रन बनाकर हिफेनहॉस के शिकार बने। स्वान को सिडल ने चार रन के व्यक्तिगत योग पर कप्तान रिकी पोंटिंग के हाथों कैच कराया। कप्तान स्ट्रॉस के अलावा सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने 95 रनों का योगदान दिया। कुक ने अपनी 147 गेंदों की पारी के दौरान 18 चौके लगाए। इसके अलावा केविन पीटरसन ने 32 रनों का योगदान दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications