अब टाप कंपनियां पीछे पड़ीं सायना नेहवाल के
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सायना नेहवाल अब काटेंगी चाँदी है। दुनिया की टाप रैकिंग बैडमिंटन खिलाड़ी बनते ही उन्हें तमाम कंपनियां अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाने के लिए कमर कस रही है। सायना बीते कुछ दिन पहले ही भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं जिन्हें इस तरह का सम्मान मिला। यानी वह टाप रैकिंग बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
राजधानी की एक एड एजेंसी के सीईओ ने बताया कि भारती एयरटेल और कोका कोला सायना को जल्दी ही साइन कर सकते हैं अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाने के लिए। इन दोनों कंपनियों को देश की सबसे खास कंपनियों की श्रेणी में रखा जाता है। इनका एड का बजट भी बहुत मोटा रहता है।
कुछ समय पहले एड गुरु प्रसून जोशी ने कहा था कि सायना को आने वाले समय में जमकर कंपनियां अपना ब्रांड एंबेसेडर बनाना चाहेंगी। क्योंकि वे लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
हैदराबाद में रहने वाली सायना के बारे में कहा जाता है कि वह एक विज्ञापन के बदले में 75 लाख रुपये तक लेती हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि यह रकम बहुत कम है जो शाहरूख खान, आमिर खान, महेन्द्र सिंह धोनी लेते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
