टेस्ट मैचों में पाकिस्तान का न्यूनतम स्कोर 53 रन रहा है, जो उसने 2002 में शारजाह में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए थे। उस पारी में आस्ट्रेलिया की ओर से शेन वार्न ने 13 रन देकर चार विकेट झटके थे। पाकिस्तानी टीम अब तक कुल 10 बार एक पारी में 100 रनों का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही है।
इसी मैच की पहली पारी में पाकिस्तान की टीम मात्र 59 रनों पर पेवेलियन लौट गई थी। पहली पारी में भी वार्न ने 11 रन देकर चार विकेट लिए थे। इस तरह वार्न उस टेस्ट मैच में 24 रन खर्च करते हुए कुल आठ विकेट झटके थे।
इससे अलावा पाकिस्तानी टीम 1981 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 रन, 2004 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 72 रन, 1986 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 77 रन, 1954 में इंग्लैंड के खिलाफ 87 रन, इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन, 1997 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 92 रन और 1995 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 97 रनों पर पेवेलियन लौट गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।