Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए विराट कोहली से क्या सीखना चाहती हैं सायना नेहवाल?

नई दिल्ली। देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए आस्ट्रेलियन ओपन सीरीज पर कब्जा किया है। इस जीत के बाद जहां उनके पास बधाइयों का तांता लगा है वहीं दूसरी ओर उनका पूरा फोकस अब रियो ओलंपिक की ओर है।

बधाई देने वालों में से पीएम मोदी से लेकर टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी है। सायना ने सबको धन्यवाद दिया है लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने कोहली को थैंक्यू कहा वो काफी दिलचस्प था।

सायना ने विराट कोहली को रिप्लाई किया और ट्विटर पर लिखा कि शुक्रिया..भारत के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली जैसा ही आक्रामक होना चाहती हूं और इस पर काफी काम कर रही हूं।

आपको बता दें कि विराट कोहली काफी आक्रामक कहे जाते हैं, हालांकि पिछले काफी वक्त से उन्होंने अपने आप को संयमित कर दिया है लेकिन फिर भी उनकी एग्रेसिवनेस लोगों के बीच में हमेशा ही हॉट टॉपिक होती है।

गौरतलब है कि भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज खिताब जीतने पर सायना नेहवाल को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज के फायनल में सायना ने चीन की सुन यू को हराया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+