For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Indonesia Masters 2019: साइना और मारिन में होगी खिताबी भिड़ंत

नई दिल्ली। भारतीय स्टार शटलर सायना नेहवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने चीन की हि बिंगजियाओ को हराया और वह 350000 डॉलर की इनामी रकम के और करीब पहुंच गई हैं।इससे पहले भी सायना इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुकी हैं।उन्होंने छठी वरीयता प्राप्त बिंगजियाओ को 18 - 21, 21 - 12, 21 -18 से हराया।

बिंगजियाओ ने पहला सेट 21 - 18 से जीत लिया जब सायना का शाट वाइड चला गया। लेकिन इसके बाद दूसरे गेम में सायना ने अपनी विरोधी की गलतियों का फायदा उठाकर 11- 3 की बढत बना ली। सायना ने क्रॉसकोर्ट पर शानदार रिटर्न के दम पर बढत 17 - 9 की कर ली। उसने चार अंक लेकर दूसरा गेम जीत लिया। आखिरी गेम में सायना ने यह लय कायम रखते हुए बिंगजियाओ को कोई मौका नहीं दिया

सायना नेहवाल का मुकाबला फाइनल में स्पेन की तीन बार की विश्व चैंपियन और ओलिंपिक चैंपियन कैरोलिना से होगा।

बता दें कि सायना ने पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण, एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता और डेनमार्क , इंडोनेशिया मास्टर्स तथा सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं।

Story first published: Sunday, January 27, 2019, 9:55 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+