Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशेज : दूसरे दिन कैटिच और पोंटिंग ने जड़ा शतक

पहली पारी में आस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाज फिलिप ह्यूग्स और साइमन कैटिच ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। ह्यूग्स के 36 रन बनाकर आउट होने के बाद कैटिज और पोटिंग ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया। दूसरे दिन के खेल खत्म होने पर आस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 249 रन बना लिए थे। कैटिच 104 और पोंटिंग 100 रन बनाकर नाबाद थे।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहले दिन के अपने स्कोर सात विकेट पर 336 रनों से आगे खेलते हुए 435 के स्कोर तक पहुंच गई। मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने केविन पीटरसन (69 रन), पॉल कॉलिंगवुड (64 रन) और मैट प्रायर (56 रन) की बेहतरीन पारियों की बदौलत की बदौलत सात विकेट पर 336 रन बनाए थे।

आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जॉनसन और नाथन हॉरिट्ज ने तीन-तीन विकेट एवं बेन हिल्फेनहॉस और पीटर सिडल ने दो-दो विकेट चटकाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+