Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड को मिली 59 रनों की बढ़त (लीड-1)

चौथे दिन की समाप्ति तक अपनी दूसरी पारी में 88 रन के कुल योग पर दो विकेट गंवाने वाली मेहमान टीम ने पांचवें दिन के पहले सत्र में दो विकेट और गंवा दिए हैं। आस्ट्रेलिया को चौथे दिन रिकी पोंटिंग और साइमन कैटिच के रूप में दो झटके लगे थे।

एक दिन पहले नाबाद लौटने वाले शेन वाटसन 53 रन बनाकर आउट हुए जबकि माइकल हसी ने 64 रन बनाए। चौथे दिन हसी 18 और वाटसन 34 रन पर नाबाद लौटे थे।

खबर लिखे जाने तक आस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए थे। माइकल क्लार्क 12 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मार्कस नार्थ ने चार रन बनाए थे।

आस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 376 रनों का स्कोर का खड़ा किया। तीसरे दिन का खेल बारिश में धुल गया था।

गौरतलब है कि लॉर्ड्स में खेले गए श्रृंखला का दूसरा मैच जीतकर इंग्लैंड 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। पहला मैच ड्रा हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+