इससे पूर्व, साइना ने चीनी खिलाड़ी शिजियान वांग को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। छठी वरीय साइना ने एक घंटे 16 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में वांग को 21-19, 16-21, 21-15 से शिकस्त दी थी।
साइना नेहवाल ने चीन की वांग के खिलाफ अपनी रिकॉर्ड पांचवीं जीत दर्ज की थी। वांग दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं जिन्हें साइना ने तीन गेम तक चले एक चुनौतीपूर्ण मुकाबले में पराजित किया था। साइना ने इस तरह शिजियान के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 5-3 कर लिया।
वैसे फाइनल मैचे से पहले साइना ने एक ट्वीट किया था और उन्होंने कहा था कि एक अहम मुकाबले के फाइनल में पहुंचकर उन्हें काफी खुशी हो रही है।
Good morning friends. Finals day in Australia today. Happy to be in a super series final after a long gap pic.twitter.com/aktwvTwKR3
— Saina Nehwal (@NSaina) June 29, 2014