इंग्लैंड टीम ने समय बर्बाद किया : पोंटिंग
आस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत के दौरान पोंटिग ने कहा कि ऐसे वक्त में जब मैच समाप्त होने में सात मिनट शेष थे, स्ट्रास का मैदान के भीतर फिजियो स्टीव मैक्केग और 12वें खिलाड़ी को भेजना युक्तिसंगत नहीं था। पोंटिंग के मुताबिक इंग्लैंड टीम का यह कदम 'बेहद साधारण' होने के साथ-साथ खेल के हक में नहीं है।
पोंटिंग ने कहा, "जेम्स एंडरसन के बिना बुलाए ही मैदान में फिजियो को भेजना सही फैसला नहीं था। यह फैसला खेल के हक में नहीं है। मैच में बाधा डालना उचित नहीं। इंग्लैंड टीम ने जानबूझकर समय बर्बाद किया।"
दूसरी ओर, स्ट्रास ने कहा कि फिजियो और 12वें खिलाड़ी मैदान के भीतर एंडरसन के लिए दस्ताने लेकर गए थे क्योंकि ब्रेक के दौरान एंडरसन के दस्ताने गीले हो गए थे।
बकौल स्ट्रास, "एंडरसन ने दस्ताने मांगे थे क्योंकि उनके दस्ताने गीले हो गए थे। यह जरूरी कदम था क्योंकि उन पर हमारी आस टिकी थी। हमें जो कुछ किया वह पूर्व नियोजित नहीं था। हम किसी भी लिहाज से समय बर्बाद नहीं करना चाहते थे। हमारे खिलाड़ी बढ़िया खेल रहे थे, लिहाजा हमें किसी बात को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications