Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका टीम ने 94 रन पर 4 विकेट गंवाए

पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने सात विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए थे। दूसरे दिन पहले सत्र में उसने मात्र 12 रन जोड़कर बाकी बचे अपने तीन विकेट गंवा दिए। कामरान अकमल (1), दानिश कनेरिया (1) और सईद अजमल ने (8) रन बनाए। मोहम्मद आमेर दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

श्रीलंका की ओर से थिलन तुषारा ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए जबकि नुवान कुलसेकरा ने तीन और इस टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके चमिंडा वास ने एक सफलता हासिल की।

जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज मलिंडा वर्नपुरा (0) मात्र एक रन के कुल योग पर उमर गुल के शिकार बने। 23 रन के कुल योग पर थिलन पारानाविताना (5) भी चलते बने।

इसके बाद हालांकि कुमार संगकारा (45) और माहेला जयवर्धने (नाबाद 34) ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 63 रन के कुल योग पर संगकारा भी पेवेलियन लौट गए।

82 रन के कुल योग पर श्रीलंका ने थिलन समरवीरा (6) के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया। उन्हें अजमल ने आउट किया। अजमल ने दो विकेट लिए हैं जबकि यूनुस खान और गुल को एक-एक सफलता मिली है।

तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+