पहला रजत लाइटवेट मेन्स-4 वर्ग में लोकेश कुमार, मनजीत सिंह, राजेश यादव और सतीश जोशी ने जीता। इंटरनेश्नल रोइंग सेंटर में आयोजित इस रेस में लेन-4 से शुरुआत करते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान हासिल किया।
भारतीय टीम ने छह मिनट 13.32 सेकेंड में यह रेस पूरी की। जापान ने इस स्पर्धा का स्वर्ण जीता। जापानी टीम ने छह मिनट 10.14 सेकेंड का समय लिया।
हांगकांग की टीम को इस स्पर्धा का कांस्य प्राप्त हुआ। हांगकांग की टीम ने जापान से 4.70 सेकेंड अधिक समय लेते हुए रेस पूरी की।
दूसरा रजत मेन्स-4 वर्ग में मिला। अनिल कुमार, साजी थॉमस, रंजीत सिंह और जेलिन कृष्णन ने इस वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ग का स्वर्ण चीन को मिला।
अनिल, थॉमस, रंजीत और जेनिल ने इस स्पर्धा में 6 मिनट 16.79 सेकेंड का समय लिया। यह टीम स्वर्ण जीतने वाली चीनी टीम से 10.39 सेकेंड पीछे रही। कांस्य उजबेकिस्तान ने जीता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।