For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स 2018 : सेमीफाइनल मुकाबले में हारीं सायना नेहवाल, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का 9वां दिन भारत के लिए सुखद शुरुआत लेकर नहीं आया, दरअसल इस दिन की शुरुआत के पहले से ही माना जा रहा था कि भारत की स्टार शटलर सायना नेहवाल सेमीफाइनल मुकाबले में आसानी से जीतकर भारत को फाइनल में गोल्ड दिलाएंगी, ऐसी ही उम्मीदें भारत को पीवी सिंधु से भी हैं। हालांकि बैडमिंटन के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले में साइना नेहवाल को हार का सामना करना पड़ा और इस वजह से उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। उन्हें चीनी ताइपे की वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ने 21-17, 21-14 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की की। बता दें कि ताई जू यिंग के खिलाफ साइना की यह लगातार दसवीं हार है। इसके साथ ही एशियाई खेलों में महिलाओं के बैडमिंटन में भारत को पहला व्यक्तिगत पदक मिला है।

ऐसे रहा मुकाबलाः बता दें कि सायना का यह मुकाबला दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी के साथ था ऐसे में उनके लिए ये मुकाबला आसान तो नहीं था लेकिन उन्होंने इस मुकाबले में शानदार और आक्रामक खेल दिखाया। एक समय पर उन्होंने स्कोर 9-9 से बराबर भी कर लिया था। वहीं सायना इस बढ़त को कायम नहीं रख पाई और ताई जु यिंग उन पर हावी होते हुए बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। चाइनीज ताइपे की खिलाड़ी ने 19-14 से बढ़त लेने के बाद सायना ने काफी खराब शॉट खेलकर उन्हें एक अंक और दे दिया। गेम पॉइंट भी यु जिंग को सायना ने वाइड खेलकर दे दिया था। भारतीय खिलाड़ी ने 21-14 से दूसरा गेम गंवा दिया और इसी के साथ उन्हें ब्रॉन्ज मेडल के संतोष करना पड़ेगा। बता दें कि इस पदक के साथ भारत के मेडलों की अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 37 है। 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 9वें स्थान पर है।

Story first published: Monday, August 27, 2018, 11:42 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+