Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया

सेंट कीट्स, 3 अगस्त (आईएएनएस)। टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला में बुरी तरह हारने के बाद रविवार को खेले गए एक ट्वेंटी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने आखिरकार बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया।

स्थानीय वार्नर पार्क क्रिकेट मैदान पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 119 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 16.5 ओवरों में पांच विकेट गवांकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की ओर से ट्रैविस डोवलिन और डेवोन स्मिथ ने 37-37 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर मोहम्मद अशरफुल ने दो विकेट झटके।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 118 रन बनाए। नईम इस्लाम ने सर्वाधिक 27 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से डरेन सैमी ने चार ओवरों में 33 रन देकर दो विकेट लिए जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+