For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशेज: इंग्लैंड पर मंडराया हार का संकट

By Staff

चौथे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने दो विकेट पर 20 रन बना लिए थे। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस छह और केविन पीटरसन तीन रन बनाकर नाबाद थे। चौथे दिन इंग्लैंड ने एलेस्टर कुक और रवि बोपारा के रूप में दो विकेट सस्ते में गवां दिए। अगर इंग्लैंड को यह मैच बचाना है तो उसे पांचवे दिन पूरे समय तक बल्लेबाजी करनी होगी।

इससे पहले तीसरे दिन के स्कोर पांच विकेट पर 479 रनों से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने चौथे दिन जमकर रन बटोरे। मार्कस नॉर्थ 125 और ब्रेड हैडिन ने 121 रनों की शानदार पारी खेली। इनके अलावा पहली पारी में कप्तान रिकी पोंटिंग ने 150 और कैटिच ने 122 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 435 रन बनाए थे। इसमें केविन पीटरसन (69 रन), पॉल कॉलिंगवुड (64 रन) और मैट प्रायर (56 रन) की बेहतरीन पारियां शामिल थीं। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जॉनसन और नाथन हॉरिट्ज ने तीन-तीन विकेट एवं बेन हिल्फेनहॉस और पीटर सिडल ने दो-दो विकेट चटकाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+