एशियाड 2010 (बिलियर्ड्स) : पदक को तरसे लिली, मनन और आलोक
पुरूषों के कैरम 3-सिंग्ल्स स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में अनुभवी लिली जापान के खिलाड़ी जोजी काई से 8-40 से हार गए।
रविवार को 8-बॉल पूल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले आलोक कुमार 9-बॉल स्पर्धा के प्रारंभिक मैच में जापान के हिस्ताका कामीहाशा से 4-9 से पराजित हो गए।
इसी स्पर्धा में मनन चंद्र वियतनाम के फूक लॉन्ग नगुयेन से 3-9 से मुकाबला गंवा बैठे।
इससे पहले, रविवार को पंकज आडवाणी ने बिलियर्डस एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था जबकि पुरूष स्नूकर टीम ने सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले में चीन से हारकर रजत पदक हासिल किया था।
इंदिरा गौडा बुधवार को महिला 8-बॉल प्री- क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वियतनाम की थुए वी डूवॉन्ग के साथ अपना मैच खेलेंगी।
देश को पहली स्वर्णिम सफलता दिलाने वाले पंकज आडवाणी की नजरें एक और स्वर्ण पदक पर होंगी जब वह गुरुवार को स्नूकर के एकल स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications