एशियाड 2010 (क्रिकेट) : पाकिस्तानी महिलाओं ने जीता स्वर्ण
निदा दार के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदकर एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किए गए महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी महिलाएं निर्धारित 20 ओवर में कुल 92 रन ही बना सकीं। बांग्लादेश की ओर से सलमा खातून ने सर्वाधिक 24 और रुमाना अहमद ने 16 रन बनाए।
पाकिस्तान की ओर से दार ने अपनी चार ओवर की गेंदबाजी में 16 रन खर्च कर तीन विकेट झटकने में सफलता पाई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की सलामी जोड़ी निदा दार (नाबाद 51) और जवेरिया खान (नाबाद 39) की बदौलत 16 ओवर में ही मैच अपने कब्जे में कर लिया।
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान साना मीर ने कहा, " हम बहुत खुश हैं। पाकिस्तान को हम पर गर्व करना चाहिए। जिस तरह से हमारी टीम ने इस प्रतियोगिता में खेल दिखाई और खुद को संभाला है वह काबिलेतारीफ है।"
स्पर्धा का कांस्य पदक जापान के नाम रहा। जापान ने मेजबान चीन को सात विकेट से हराया। चीन ने छह विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 65 रन बनाए थे। जापान ने चार गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications