पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पीसीबी ने सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की। कासिम एक अगस्त को अपना कार्यभार संभालेंगे।
कासिम कार्यकारी अध्यक्ष वसीम बारी का स्थान लेंगे, जिन्हें पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अब्दुर कादिर के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
कादिर ने पीसीबी के साथ तालमेल में कमी को कारण बताते हुए ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पाकिस्तान ने इंग्लैंड में आयोजित यह टूर्नामेंट जीता है।
कादिर के साथ काम करने वाले पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सलीम जाफर को चयन समिति का सदस्य बरकरार रखा गया है। इस समिति में एजाज अहमद, मोहम्मद इलियास और अजहर खान जैसे पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं।
55 साल के कासिम ने पाकिस्तान के लिए 1976 से 1988 के बीच 50 टेस्ट मैच खेलते हुए 28.11 के औसत से 171 विकेट हासिल किए हैं। कासिम ने 15 एकदिवसीय मैच भी खेले हैं। इसमें उन्हें 12 विकेट हासिल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।