Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले आराम चाहते हैं धौनी

वर्ष की शुरुआत से श्रीलंका दौरे के बाद से ही टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम रहा है और धौनी का कहना है कि उन्हें तथा सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों को इस दौरान आराम करने का मौका नहीं मिला है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है। धौनी का अनुरोध स्वीकार कर लिया जाता है तो वह इस श्रृंखला के दौरान आराम कर सकते हैं।

धौनी ने नागपुर टेस्ट की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, "अगर आप कार्यक्रम देखें तो खुद मैं और रैना श्रीलंका दौरे से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। चैम्पियंस लीग से लौटने के बाद से हमने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ श्रृंखला खेली।"

धौनी ने कहा कि इस दौरान हमें आराम करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। हम बोर्ड से अनुरोध करेंगे, लेकिन हमें यह देखना होगा कि उस दौरान टीम के सभी वरिष्ठ खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे या नहीं।

पिछले महीने बीसीसीआई ने इस बात पर सहमति जताई थी कि अभ्यास मैच नहीं खेले जाने के कारण कुछ खिलाड़ियों को दिसम्बर में होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पूर्व ही दक्षिण अफ्रीका भेजा जाएगा। धौनी का कहना है कि इसपर अभी भी बातचीत चल रही है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम 16 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच खेलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, November 19, 2010, 20:25 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+