एशियाड-2010 (बिलियर्ड्स): आदित्य ने भारत को दिलाया कांस्य (लीड-1)
सेमीफाइनल मुकाबले में आदित्य को हांगकांग के खिलाड़ी चुन मार्को फू का के हाथों 20-62, 7-60, 68-55, 15-59, 21-71 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले शुक्रवार को 25 साल के आदित्य ने सिंगापुर के दिग्गज खिलाड़ी आंग बून चीन को 4-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।
वैसे स्नूकर स्पर्धा में भारत को उस समय बड़ी निराशा हुई थी जब स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी प्री-क्र्वाटर फाइनल मुकाबले में ही हार गए थे हालांकि आडवाणी ने बिलियर्ड्स के एकल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता था।
आदित्य के इस कांस्य के साथ ही बिलियर्डस में भारत के कुल चार पदक हो गए हैं जिसमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल है। बिलियर्ड्स में पंकज आडवाणी ने भारत को स्वर्ण दिलाया था। दोहा एशियाड में भी भारत को बिलियर्ड्स में चार पदक मिले थे। इस स्पर्धा में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन वर्ष 1998 के बैंकाक एशियाई खेलों में था जहां भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications