साइना का फार्म चिंता का कारण लेकिन वह वापसी करेगी: पादुकोण
नयी दिल्ली। दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का कहना है कि साइना नेहवाल ने इतना उंचा स्तर स्थापित किया है कि उनकी फार्म में थोड़ी सी गिरावट भी चिंता पैदा करती है। इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का मानना है कि साइना जल्द ही वापसी करेगी और जीत की राह पर लौटेगी। वर्ष 1982 में प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पादुकोण ने कहा कि साइना को यह पता करने की जरूरत है कि वह क्या गलत कर रही है।
उन्होंने साथ ही कहा कि साइना को सही समय पर लय हासिल करनी होगी जिससे कि वह अगले साल होने वाले ओलंपिक में पदक जीतने के अपने सपने को पूरा कर सके। पादुकोण ने प्रेट से कहा कि उसने यह देखना होगा कि वह क्या गलत कर रही है क्योंकि शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है।
इसके अलावा उसने अपने लिये इतने उंचे पैमाने तय किये हैं कि अगर वह सेमीफाइनल में भी पहुंचती है तो लगता है कि उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में साइना के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं है। इसलिए यह चिंता की बात है लेकिन उम्मीद करते हैं कि वह कोच के साथ मिलकर इससे निपट लेगी और अपना ध्यान केंद्रित रख पाएगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications