फ्लिंटॉफ को लगेगा आर्टिफीशियल घुटना!
लंदन। ब्रिटेन के एक जाने-माने सर्जन ने दावा किया है कि यदि इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ के चोटिल घुटने का ध्यान नहीं रखा गया, तब आने वाले समय में उन्हें कृत्रिम घुटना लगवाना पड़ सकता है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक डॉक्टर डेरेक बिकरस्टाफ ने दावा किया है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान फ्लिंटॉफ के घुटने में लगी चोट जटिल होती जा रही है और उसे पूरी तरह ठीक कर पाना नामुमकिन हो जाएगा।
स्वाभाविक तौर पर ठीक होना मुश्किल
डॉक्टर बिकरस्टाफ ने कहा कि घुटने में स्थित कार्टिलेग स्वाभाविक तौर पर ठीक नहीं हो सकता और अगर वह पूरी तरह खराब हो गया, तब उसे बदले बिना काम नहीं चल सकता। बिकरस्टाफ के मुताबिक यही हालात रहे तो अगले 20 साल में फ्लिंटॉफ को कृत्रिम घुटने की जरूरत पड़ेगी।
माइकल वॉन और साइमन जोंस के घुटनों का ऑपरेशन करने वाले बिकरस्टाफ ने कहा, "फ्लिंटॉफ को लेकर हर किसी का यही मानना है कि उनके घुटने की चोट ठीक हो जाएगी लेकिन अगर सही समय पर उसकी देखरेख नहीं की गई तब, आने वाले 20 वर्षो में फ्लिटॉफ को कृत्रिम घुटना लगवाना होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications